गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फ देख रोमांचित हुए यात्री


उत्तरकाशी। इस बार गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने पर यात्रियों ने बर्फ का लुत्फ भी उठाया। धाम परिसर समेत सड़क किनारें दोनों ओर बिछी बर्फ की सफेद चादर देख यात्री काफी उत्साहित नजर आए। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में खराब मौसके चलते कपाट खुलने के एक दिन पहले तक बर्फबारी देखने को मिली। शनिवार को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं में मां गंगा व यमुना के दर्शन किए। इस दौरान धामों में एक दिन पहले गिरी बर्फ पर्यटकों और यात्रियों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। गंगोत्री धाम परिसर की दुकानों के आगे पीछे अब भी बर्फ जमी हुई है। जबकि झाला से हर्षिल और गंगोत्री के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछी है। गंगोत्री धाम जा रहे तीर्थयात्रियों के लिए बर्फ का यह नजारा खासा रोमांचित करने वाला रहा। यमुनोत्री धाम परिसर और पैदल मार्ग पर भी बर्फ जमी हुई दिखी। हालांकि जिस तरह से दोनों धाम में पिछले दो तीन दिन लगातार भारी बर्फबारी हुई, वह टिक नहीं पाई। अप्रैल माह में हुई बर्फबारी वैसे भी सैलानियों के लिए हैरान कर देने वाला पल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *