कांग्रेस ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर

पौड़ी। न्याय पंचायत जामरी में आयोजित कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूती देने पर जोर दिया गया। साथ ही बूथ को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। रविवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद नेगी के नेतृत्व मे व कोट ब्लाक अध्यक्ष विजयदर्शन बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी से युवा परेशान है। प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में व्यस्त है। कहा कि सरकार एक भी भर्ती परीक्षा पूरी पारदर्शिता से नहीं करा पा रही है आरोप लगाया कि सरकार भर्ती घोटोलों में लिप्त है। कहा कि प्रदेश में अंकिता भंडारी के परिजनों को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। केंद्र व राज्य सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है। बैठक में महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलम रावत, नगर अध्यक्ष भरत रावत, न्याय पंचायत अध्यक्ष जामरी सुरेंद्र रावत, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस उपेंद्र रावत, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहित सिंह, जिला पंचायत सदस्य मुकेश बिष्ट, शिव प्रसाद रतूड़ी, संजना गुजराल, गोपाल नेगी, अर्जुन गोदियाल, सोनू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *