484 मरीजों ने उठाया हड्डी रोग चिकित्सा शिविर का लाभ
पौड़ी। द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल सतपुली में को दो दिवसीय हड्डी रोग चिकित्सा शिविर का रविवार को समापन हुआ। शिविर के पहले दिन 253 व दूसरे दिन 231 कुल 484 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया । अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी विमल भट्ट ने बताया कि दो दिवसीय शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अनंत जैन ने घुटनों के दर्द, कमर दर्द व हड्डी रोग से संबंधित जुड़ी बीमारियो के कुल 484 मरीजों का परीक्षण किया । जिसमें पहले दिन 21 व दूसरे दिन 37 कुल 58 मरीजों को आपरेशन के लिए चयनित किया गया । जिनका अस्पताल में आधुनिक विधि द्वारा ऑपरेशन किया जाएगा। वही शिविर में अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एक्सरे खून की जांचे व दवाईयां निशुल्क वितरित की गई।
