बयानबाजी के बजाय कार्रवाई करें सीएम : महेश शर्मा


हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा का कहना है कि सरकार को यदि वनभूमि या अन्य सरकारी भूमि में धर्म के नाम पर अतिक्रमण दिखाई देता है तो उसे तुरंत हटाया जाना चाहिए। मीडिया को जारी बयान में शर्मा ने कहा कि सीएम को बयानबाजी करने के बजाय कार्यवाई करनी चाहिए। सरकार ऐसी बातें बार-बार करके जनता का ध्यान उद्योगपति अडानी मामले से हटाना चाह रही है। इतना ही नहीं सरकार अंकिता हत्याकांड मामले में शामिल वीआईपी और पेपर लीक के असली आरोपियों के नामों पर भी लगातार पर्दा डालती आ रही है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार को प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, बिजली कटौती और बार-बार बिजली दाम बढ़ाने को लेकर भी जवाब देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *