क्षेत्र में बढ़ते अपराधों को रोकने की मांग की


पिथौरागढ़। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने क्षेत्र में बढ़ते अपराधों को रोकने की मांग की। प्रतिनिधियों ने बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला। कहा- नशे के खिलाफ पुलिस के साथ समाज को भी आगे आना होना। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य मर्तोलिया ने पुलिस महानिदेशक को मेल के माध्यम से पत्र भेजकर लचर कानून व्यवस्था का मामला उठाया। कहा थाने में सृजित पदों के सापेक्ष पुलिस कर्मियों और अधिकारियों की तैनाती नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी थाने में महिला पुलिस उप निरीक्षक की तैनाती नहीं की गई है। उन्होंने कहा हर साल नैनीताल व मसूरी की तर्ज पर पर्यटन पुलिस की मांग की जाती है लेकिन वह मांग भी पूरी नहीं हुई। कहा यहां चीता पुलिस के पास बाइक तक नहीं है ।वाहन के नाम पर एक जीप है।कहा जिले के पुलिस अफसरों की इन गंभीर लापरवाहियों की वजह से यहां लूटपाट व हत्या जैसी गंभीर घटनाएं हो रही हैं। नगर के दुकानों व होटलों में शराब व चरस का अवैध धंधा चल रहा है। फिर भी प्रशासन मौन बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *