जंगल से बरामद 17 पेटी अंग्रेजी शराब


पिथौरागढ़। प्रभारी निरीक्षक थाना अस्कोट उमराव सिंह व प्रभारी एसओजी हेम तिवारी के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी टीम ने जौरासी के बीच जंगल में सड़क के नीचे कलमठ से 17 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की । बरामद माल के आधार पर थाना अस्कोट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोज पंजीकृत किया गया । अभियुक्त का पता नहीं लगाया जा सका है। पुलिस जांच में जुटी है। इस टीम में उपनिरीक्षक चन्द्र सिंह, कांस्टेबल अर्जुन सिंह, कविन्द्र सिंह, अशोक बुधियाल,निर्मल सिंह शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *