लोकतंत्र बचाने की मुहिम का हिस्सा बनें : सुमित हृदयेश


हल्द्वानी। जय भारत सत्याग्रह चौपाल कार्यक्रम के तहत महानगर कांग्रेस ने वार्ड 17 (हीरानगर) और वार्ड 50 (आदर्श नगर, मुखानी) में चौपाल लगाई। महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा बिष्ट की अगुवाई में हीरानगर में आयोजित चौपाल में सभी ने एक स्वर में राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने को सरकार की तानाशाही करार दिया। चौपाल में महिलाओं ने रसोई गैस के दाम बढ़ाने, अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित, शराब, स्मैक के बढ़ते अवैध कारोबार पर भी नाराजगी जताई। वहीं, वार्ड-50 आदर्श नगर में आयोजित चौपाल में विधायक सुमित हृदयेश ने राहुल गांधी की लोकतंत्र को बचाने की मुहिम का हिस्सा बनने की अपील लोगों से की। इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी एनबी गुणवंत, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत बगड्वाल, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष नीमा भट्ट, विमला सांगुड़ी, मधु सांगुड़ी, पार्षद विनोद दानी, संजय जोशी, त्रिलोक बनोली, कौशलेंद्र भट्ट, नेत्र बल्लभ जोशी, विनय भट्ट, हेमा पंत, मुन्नी आर्य, बसंती आर्य, देवकी त्यागी, सुशीला पंत, जया पाठक, राधा चौधरी, सौरभ भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *