यूकेएसएसएससी परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग

पिथौरागढ़। यूकेएसएसएससी भर्ती धांधली पर छात्र-छात्राओं ने प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। उन्होंने सफेदपोशों पर कोई कार्रवाही न होने पर मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की। बजरंग दल ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन भेजकर यूकेएसएसएससी व विधानसभा की नियुक्तियों की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की। पिथौरागढ़ में छात्र-छात्राओं ने एलएसएम महाविद्यालय में प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। युवाओं ने कहा कि रोजगार के मुद्दे पर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार करने में लगी है। शिक्षक,कनिष्क सहायक,पुलिस कर्मी,सचिवालय कर्मी पेपर लीक कराने में लगे रहे पर आयोग को भनक तक नहीं लगी। जिससे पूर्व की कई भर्तियों में भी भ्रष्टाचार की बात सामने आ रही है। एसटीएफ भी सफेदपोशों पर कार्यवाही करने से बच रही है,जिससे युवाओं में आक्रोश गहरा रहा है। प्रदेश सरकार को मामले की सीबीआई जांच करवानी चाहिए। इस दौरान ज्योति पाठक,सौरभ राज,मोहित पाठक,लता चौहान,प्रीति जोशी,प्रियंका जुकरिया,सूरज,अंशु,हिमानी,कौशल,मानसी,उर्मिला,निर्मला पाण्डेय,जतिन,संजय,आकाश मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *