नारायणबगड़ में रामनवमी पर निकाली शोभा यात्रा


चमोली। बृहस्पतिवार को कन्या पूजन के साथ चैत्र नवरात्रों का समापन समारोह पूर्वक किया गया। रामनवमी के अवसर पर भव्य कलशयात्रा के साथ श्रीराम जन्मोत्सव की झांकी निकाली गई। बृहस्पतिवार सुबह से ही स्थानीय लोगों और व्यापार मंडल ने श्रीराम जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू कर दी थी। लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर से शुरू हुई कलशयात्रा नवदुर्गाओं व राम दरबार की झांकी प्रेम मार्केट से परखाल तिराहे, जीतसिंह मार्केट होते हुए कमलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां भजन कीर्तन करते हुए राम भक्तों ने श्रीराम जन्मोत्सव मनाया। इस मौके पर सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।।इस अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव समारोह में ब्लाक प्रमुख यशपाल नेगी, आयोजन समिति के दलीप नेगी, त्रिलोक रावत, दिग्पाल बुटोला, मनमोहन सिनवाल,संजय नेगी, युद्धवीर मनराल, बीरेंद्र बिष्ट, शिशुपाल बिष्ट, दर्शन नेगी, मनवीर बिष्ट, सुरेन्द्र धनैत्रा, डा हरपाल नेगी, प्रेम पुरोहित, भूपेंद्र ऐरी,सुशीला बिष्ट, गणेशी शाह समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *