बिजली चोरी में व्यक्ति पर केस दर्ज
हल्द्वानी। ऊर्जा निगम की तहरीर पर पुलिस ने बिजली चोरी के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उपखंड अधिकारी विद्याभूषण जोशी की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि गुरुवार को ट्रांसपोर्ट नगर में चेकिंग अभियान के दौरान राजेंद्र जोशी के भवन में केबल के सहारे बिजली चोरी का मामला सामने आया। आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
