एसडीएम को आपदा से हुए नुकसान की जानकारी दी


चमोली। मंगलवार को थराली नगर पंचायत की अध्यक्ष दीपा भारती के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों के एक शिष्टमंडल मंडल ने उप जिला अधिकारी रविंद्र जुवाठा से मिलकर उन्हें थराली नगर पंचायत में आपदा से उत्पन्न स्थिति से अवगत कराया और उन्हें आपदा प्रवाहितों एवं प्राणमती नदी से हुए नुकसान से अवगत कराया। शिष्टमंडल ने उप जिलाधिकारी को बताया कि थराली में 13 अगस्त को प्राणमती नदी में आए उफान से 200 नाली से अधिक कृषि भूमि नष्ट हो गई है। और कुछ लोगों के आवासीय भवन भी क्षतिग्रस्त हो गए है। कुछ आवासीय भवन खतरे की जद में है। ऐसे में प्राणमति नदी के दोनों किनारों पर सुरक्षा दीवार बनाई जानी जरूरी है। प्राणमती नदी पर बना पुल भी बह गया है। पुल के बह जाने से 2000 से अधिक की आबादी का जनसंपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है। शिष्टमंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा,महामंत्री महिपाल भंडारी,नगर पंचायत पार्षद कृष्ण पाल गुसाई, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख सुरपाल सिंह रावत, ग्राम समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह रावत, पूर्व प्रधान मोहन बहुगुणा, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चंदोला, गंगा सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *