राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं


चमोली। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर मेहलचौंरी के खेल मैदान में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षा दल के सौजन्य से विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इनमें अंडर-14, पंद्रह सौ मीटर बालक वर्ग में कृष्णा, परवीन, रोहित,बालिकाओं में ऐश्वर्या, चांदनी, रोशनी, संगीता, भवानी, रोशनी, तीन सौ मीटर अंडर- 17 बालक वर्ग में अतुल, मयंक, कृष्णा व रितेश अंडर- 19 में भरत, विक्रम, त्रिलोक व बालिकाओं में बबीता,भारती व सीता ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रमुख शशि सोरियाल ने किया। इस दौरान बीडीओ अशोक शर्मा,खेल प्रशिक्षक मुकेश कंडारी, खेल शिक्षक हितेन्द्र बिष्ट, दमयंती, ग्राविअ राकेश सजवाण,संजय नेगी प्रधान प्रेम सिंह, पूर्व प्रधान चंद्र सिंह, बलवीर बिष्ट, मोहन राम,सतीश,रघुवीर आदि कई खेल प्र्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *