गौशाला जा रही महिला को भालू ने किया घायल

चमोली।

जिले में भालू का आंतक कम नहीं हो रहा है। रविवार की सुबह नगर के निकट के गांव देवर में गौशाला जा रही पूजा देवी को भालू ने हमला कर घायल कर दिया। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिस पर भालू जंगल की ओर भाग गया। परिजनों ने घायल महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी ने वन विभाग से भालू के आतंक से ग्रामीणों को निजात दिलाने की मांग की है। कहा कि भालू के डर से महिलाएं खेतों में भी नहीं जा पा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *