क्या बिना ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के बनेगा फिल्म वॉर का सीच्ल?
ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर ने दर्शकों के दिलों पर राज किया था। इस फिल्म में ऋतिक के अलावा उभरते हुए अभिनेता टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म आज ही के दिन दो साल पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। अब एक रोचक जानकारी सामने आ रही है। खबरों की मानें बिना ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के फिल्म वॉर का सीच्ल बन सकता है।
सिद्धार्थ ने इस संबंध में खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वॉर का सीच्ल बनाने की योजना पर काम चल रहा है। सिद्धार्थ ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले उनकी टीम हालात के सामान्य होने की प्रतीक्षा कर रही है। उन्होंने कहा, इससे पहले कि हम प्रोजेक्ट को शुरू करें, हमें सामान्य हालात के प्रतीक्षा करने की जरूरत है। उम्मीद करते हैं कि अगले साल तक प्रोजेक्ट को शुरू किया जाएगा।
सिद्धार्थ ने कहा कि उन्होंने और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने इसको लेकर विचार साझा किया है कि कैसे इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जाए। फिलहाल फिल्म की कास्टिंग को लेकर कुछ भी कन्फर्म नहीं किया गया है। निर्माताओं ने इस बात की भी चर्चा नहीं की है कि ऋतिक और टाइगर फिल्म में नजर आएंगे या नहीं। सिद्धार्थ ने कहा, हमने अभी तक नहीं सोचा है कि ऋतिक और टाइगर फिल्म में वापस दिखाई देंगे या नहीं।
ऐसी चर्चा थी कि वॉर के सीच्ल में प्रभास नजर आएंगे। वास्तव में निर्माताओं ने किसी भी कलाकार के बारे में कोई फैसला नहीं किया है। उन्होंने प्रभास के नाम पर भी अपनी मुहर नहीं लगाई है।
रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म में प्रभास खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। सिद्धार्थ अभी अपनी फिल्म पठान को लेकर व्यस्त हैं। इसके बाद वह अपनी आगामी फिल्म फाइटर के प्रोजेक्ट में लग जाएंगे।
2019 में आई वॉर 300 करोड़ से ज्यादा कमा कर साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। वॉर के सीच्ल पर टाइगर ने कहा था, मैं खुश हूं कि फिल्ममेकर्स सीच्ल में मेरे किरदार को वापस ला रहे हैं। उन्होंने कहा था कि फिल्म की कहानी को एक बार फिर नए सिरे से घुमाया जा रहा है ताकि फैंस को नया ट्विस्ट देखने को मिले। वॉर में वाणी कपूर और अनुप्रिया गोयनका ने भी अभिनय किया था।
