परेशान लोगों के लिए 22 दिन राहत भरे रहे

देहरादून।

बीते एक साल से हर रोज बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों से परेशान लोगों के लिए 22 दिन राहत भरे रहे हैं। संभावना है कि आने वाले दिनों में चुनाव से पहले और रेट गिर सकते हैं। शुक्रवार को पेट्रोल 93.27 रुपये और डीजल 86.59 रुपये प्रति लीटर बिका। जबकि दीपावली से पहले तेल के दामों में भारी कटौती के बाद पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 86.83 रुपये प्रतिलीटर बुका था। इससे पहले 2 नवम्बर को पेट्रोल के दाम 105.18 और डीजल के दाम 98.65 रुपये प्रतिलीटर थे। बीते 15 दिनों में पेट्रोल 11 रुपये 58 पैसा और डीजल 12 रुपये 6 पैसा सस्ता हुआ है। ट्रांसपोर्ट हरजीत सिंह चड्ढा ने बताया डीजल और पेट्रोल के दाम कम होने से काफी राहत मिली है, इसी तरह कम होते रहे तो महंगाई पर काफी हद तक लगाम लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *