डीएवी ने कब्जाई वॉलीबॉल चैंपियनशिप ट्राफी

 

ऋषिकेश। ओमकारानंद इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलोजी में एचएनबी केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल की वॉलीबाल प्रतियोगिता की खिताबी भिड़ंत डीएवी और मेजबान ओआईएमटी के बीच हुई। इसमें डीएवी ने ओआईएमटी को अंतिम सेट में 15 -13 से पराजित करके ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। संस्थान निदेशक डॉ. विकास गैरोला ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। रविवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन पहला सेमीफाइनल ओआईएमटी और बीसीसी श्रीनगर के बीच खेला गया। इसमें ओआईएमटी ने बीसीसी श्रीनगर को 25-10, 25-17, 22-25 25-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून और बीएसएम पीजी कॉलेज रुड़की के बीच खेला गया इसमें डीएवी ने बीएसएम को 25-10, 25-22, 22-25, 24-21 से पराजित करके फाइनल में प्रवेश किया। मैच में रेफरी अवतार सिंह, सुखदेव सिंह बडोनी, सुरेश बिजल्वाण, प्रेम मोहन कंडारी, राजीव गौड़, जबकि स्कोरिंग पर रहे संदीप रावत रहे। मौके पर प्रतियोगिता पर्यवेक्षक एमएस रावत, संस्थान के डीन प्रमोद उनियाल, क्रीडाध्यक्ष सुनील रावत, नवीन द्विवेदी, अनिल रणाकोटी, डॉ. संतोष, डॉ. आम्रपाली, डॉ. राजेश मनचंदा, कैलाश जोशी, योगेश लखेड़ा, शिवांगी भाटिया, अरुण दूबे, गंगोत्री रावत, विजयकांत ममगाईं, इति गुप्ता, अभिषेक बडोनी, अजीत नेगी, डॉ. विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *