राज्य आंदोलकारियों ने मांग सख्त भू कानून


नई टिहरी। उत्तराखंड राज्य आंदोलकारियों ने नई टिहरी के बौराड़ी में हस्तक्षार अभियान चलाकर सरकार से प्रदेश में सख्त भू कानून और मूल निवास लागू करने की मांग की है। बताया उक्त मुद्दों को लेकर नौ अगस्त को राज्य आंदोलनकारी सीएम आवास का घेराव करेंगे। रविवार को राज्य आंदोलनकारी मंच टिहरी ने प्रदेश में भू कानून और मूल निवास लागू करने की मांग को लेकर बौराड़ी के साई चौक में हस्ताक्षर अभियान चलाया। राज्य आंदोलकारी मंच के जिलाध्यक्ष ज्योति प्रसाद भट्ट ने कहा कि जिस उद्देश्य से अगल राज्य मांगा था, वह आज तक पूरा नहीं हो पाया है। कहा कि राज्य में सख्त भू कानून न होने के कारण बाहर के लोग बड़ी मात्रा में उत्तराखंड में जमीनों की खरीद फरोक्त में लगे हैं, और यहां के लोगों को भूमिहीन बनाया जा रहा है। राज्य आंदोलकारी लंबे समय से सरकार से प्रदेश में सख्त भूकानून और मूल निवास लागू करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन उसे लागू नहीं किया जा रहा है। मंच के जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल ने कहा कि प्रदेश की सरकारों ने अपने राजनीति स्वार्थों के कारण मूल निवास व्यवस्था को समाप्त करने का काम किया है, जिससे प्रदेश का आम जनमानस उपेक्षित महसूस कर रहा है। कहा सरकार उत्तराखंड वासियों के हित में वर्ष 1950 को मूल मानते हुये मूल निवास की व्यवस्था लागू करें,और सख्त भू काननू भी बना जाए, जिससे जमीनों की खरीद पर रोक लगाई जा सके।आगामी नौ अगस्त को सरकार से प्रदेश सरकार से सख्त भू कानून के साथ मूल निवास लागू करने की मांग करेंगे। मौके पर प्रवीण भंडारी, किशन सिंह रावत, सुंदर सिंह कठैत, धीरेन्द्र पेटवाल, सोमदत्त उनियाल, केशर सिंह कठैत, दिनश प्रसाद सेमल्टी, सुरेन्द्र बनगाई, शंभू सिंह भंडारी, कुलदीप पंवार, प्रभा रतूड़ी, रमेश रतूड़ी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *