ग्रामीणों ने पंचप्रण की शपथ ली
पौड़ी। ब्लाक पौड़ी के चंदोला राई, थली, रेवड़ी, केवर्स, कंडारा, कांडई मल्ली, धनाऊ मल्ला सहित विभिन्न गांवों में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत हाथों में मिटटी लेकर ग्रामीणों ने पंचप्रण की शपथ ली। इस दौरान सेल्फी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। शनिवार और रविवार को ग्राम पंचायतों में वसुधा वन्दन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें स्थानीय प्रजाति के पौधों का रोपण होगा। खंड विकास अधिकारी दिनेश नेगी, सहायक खंड विकास अधिकारी डीपीएस नेगी ने बताया कि 14 अगस्त को ग्राम पंचायतों में स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों के परिवारों को सम्मानति किए जाने के लिए वीरों का वन्दन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
