कार दुर्घटना एक व्यक्ति घायल

चमोली।

कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर नारायणबगड़ के समीप एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर पिंडर नदी में गिर गई। जिसमें सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 वाहन से पीएचसी नारायणबगड़ लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात को प्रमोद सिंह (32) पुत्र आनंद सिंह निवासी ग्राम डांगतोली नारायणबगड़ से कर्णप्रयाग जा रहा था। भैरव मंदिर के समीप कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में जा गिरी। लेकिन चालक किसी तरह बाहर छिटककर घायल हो गया। मंगलवार सुबह ग्रीफ की लेबर जब काम पर गयी तो उन्होंने पिंडर नदी में कार देखकर इसकी सूचना चौकी प्रभारी नारायण बगड़ को दी। चौकी प्रभारी नारायणबगड़ नवीन नेगी के बताया कि सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और घायल को निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहीं डॉ. नवीन डिमरी ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *