ग्राम प्रहरियों को दी अवैध गतिविधियों पर नजर रखने का प्रशिक्षण  

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत गांवों में पुलिस की आंख, कान और नाक समझे जाने वाले ग्राम प्रहरियों की एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर कोतवाली निरीक्षक हरिओम राज चौहान ने बैठक ली। जिसमें उन्हें सूचना तंत्र कैसे मजबूत बनाना और अवैध गतिविधियों पर कैसी नजर रखनी है, इस संदर्भ में विशेष ट्रैनिंग दी गई। इसके साथ ही पुलिस द्वारा उनकी समस्याएं भी सुनने के साथ सुझाव भी लिये गए। बैठक में उन्हें बताया कि अपने अपने गांव के नजदीक सड़क दुर्घटना होने की सूचना प्राप्त होने पर अविलम्ब घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस के साथ राहत व बचाव कार्य में सहयोग करने, अपने अपने गाँव के नजदीक सड़क टूटने, मार्ग में मलबा आने व अन्य प्रकार की सूचना थाने में देने हेतु बताया गया। कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि यदि ग्राम प्रहरी सक्रिय रहेंगे तो ग्रामीण क्षेत्रों की निगरानी एवं सूचना संकलन तंत्र को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। ग्राम स्तर पर उत्पन्न होने वाले आपसी विवादों को अपनी मध्यस्थता का प्रयोग कर मौके पर ही निपटाने का प्रयास किया जाए एवं मामलों की सूचना अविलंब थाने में देने हेतु बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *