शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया  

श्रीनगर गढ़वाल। समतामूलक शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था के तत्वावधान में अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन के नर्सरी रोड स्थित सभागार में शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पीएम पोषण योजना के अंतर्गत विद्यालयों में गढ़भोज(स्थानीय व्यंजनों) को सम्मिलित करवाने वाले राइंका पिपलीधार डागर कीर्तिनगर के सहायक अध्यापक जयप्रकाश कृथ्वाल को सम्मानित किया गया। सम्मान में उन्हें सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि संगठन के अध्यक्ष विमल बहुगुणा, डा.अरविंद दरमोड़ा, संस्था अध्यक्ष मंगत मठियाल, जगदीश लाल, देवेंद्र गौड़, देवेश्वरी, आलोक सागर गौतम, सोहन कोहली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *