सिद्धपीठ ज्वालामुखी मंदिर में 22 से मेला
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के विनकखाल स्थित सिद्धपीठ ज्वालामुखी मंदिर में चैत्र नवरात्र आयोजित होने दस दिवसीय मेले को लेकर मंदिर समिति की ओर से तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। मंदिर समिति अध्यक्ष बचल सिंह रावत तथा उपाध्यक्ष अमनदीप भट्ट ने बताया कि सिद्धपीठ ज्वालामुखी मंदिर में आगामी 22 मार्च से 31 मार्च तक मेला आयोजन के साथ देवी भागवत महापुराण और राम कथा भी होगी, इसके अलावा मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन यज्ञ आदि का आयोजन भी होगा। व्यास राघवेंद्र रतूड़ी देवी भागवत कथा तथा आचार्य सीताशरण राम कथा के व्यास होंगे।
