बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत: महेंद्र भट्ट


चमोली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि बूथ मजबूत हो गया तो समझो संगठन मजबूत हो गया। इस लिए पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। भट्ट ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ पर काम करने वाला कार्यकर्ता ही पार्टी का मजबूत स्तंभ होता है। शनिवार को सिमली में आयोजित कर्णप्रयाग विधानसभा की बूथ सशक्तिकरण बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। जो कार्यकर्ताओं के समर्पण और त्याग के बल पर बनी है। करीब छह माह बाद होने वाले निकाय चुनाव और साल 2024 में होने वाले देश के लोक सभा चुनाव कार्यकर्ता के सामने एक चुनौती है। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में कोरोना काल के बाद उबर रहा है। आर्थिक सुस्ती खत्म हो रही है। आज देश केंद्र सरकर की नीतियों के चलते सामरिक रूप से सुरक्षित है। भट्ट ने प्रदेश की धामी सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार नौकरियों में पारदर्शिता लाकर युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देने के लिए पर्यासरत है। इस मौके पर जिला प्रभारी कुंदन परिहार, जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, मंडल प्रभारी नरेंद्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल, कार्यक्रम संयोजक राकेश जोशी, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी एवं कांति मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री समीर मिश्रा, मंडल महामंत्री देवेंद्र नेगी एवं चेतन मनोड़ी, पंकज डिमरी, राकेश डिमरी, रहीम सिद्दीकी, हरीश सती, चंद्रमोहन नगवाल, राजेंद्र डिमरी, धीरेंद्र भंडारी, हेमंत सेमवाल, सुनील पंत, कैलाश चंद, महिपाल नेगी, राजेश जोशी, विजय चमोला, गैणा सिंह, वीरेंद्र प्रभु, दिनेश डिमरी, जयकृत बिष्ट, नपा अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, लक्ष्मी जोशी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *