बारिश से 8 मोटरमार्गों पर यातायात ठप
पौड़ी। रविवार को मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला रहा। जिले के धुमाकोट, सतपुली आदि क्षेत्रों में भी बारिश होती रही। बारिश से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं जगह-जगह पानी जमा होने से लोगो को आवाजाही करने में समस्याएं हुईं। बारिश से जिले के दो राज्य मार्ग के साथ ही 6 ग्रामीण मोटरमार्गों पर यातायात ठप हो गया। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के रविवार को बारिश से राज्यमार्ग थलीसैंण-बूंगीधार-देघाट-मरचूला, स्व.जगमोहन सिंह नेगी के साथ ही ग्रामीण मोटरमार्ग पाणीसैंण-डबराड़-बूथानगर, खाल्यूडांडा-लिस्कोट, चाई-गिवाली-रैतपुर, नौलापुर-केदारगली-बीरोंखाल, कोटद्वार-रामणी, पोखाल-कणर्वाश्रम ग्रामीण मोटरमार्ग पर यातायात बंद रहा।
