सतपुली में दो दिवसीय ईएनटी शिविर शुरू


पौड़ी। द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल चमोलीसैंण सतपुली में रविवार से दो दिवसीय ईएनटी शिविर शुरू हो गया। रविवार को पहले दिन 241 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। अस्पताल की डिप्टी मैनेजर प्रीति बिष्ट ने बताया कि शिविर के पहले दिन ईएनटी विशेषज्ञ डा. समीर टोपनो द्धारा कान,नाक और गले से संबंधित सभी बीमारियों के 241 मरीजों का परीक्षण किया गया। जिसमें 53 मरीजों को ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया। जिनका दूरबीन विधि द्वारा ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर में 174 मरीजों के निशुल्क सीटी स्कैन, एक्स रे ,खून की जांच गयी । इसके साथ 121 मरीजों की ऑडियोमेटरी भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *