11 सूत्रीय मांगों को लेकर चिकित्सकों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध
चमोली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली के चिकित्सकों ने प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बांहों पर काली पट्टी बांध अपना विरोध जताया है। कहा कि मांगें नही माने जाने पर प्रांतीय संघ के आह्वान पर उग्र आंदोलन छेड़ने के लिए तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि चिकित्सकों के स्थानांतरण ट्रांसफर एक्ट के अनुरूप कराये जाने,लंबे समय से दुर्गम में कार्यरत चिकित्सकों का तबादला सुगम स्थानों में कराए जाने, दुर्गम क्षेत्रो में तैनात स्नातक चिकित्सकों हेतु वेतन का 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दिए जाने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य सेवा संघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 29 अगस्त तक इसी तरह शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जाहिर करने की बात कही है मांगें पूरी न होने पर चिकित्सको ने आंदोलन को और तेज करने की भी चेतवानी दी है।इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ नवनीत चौधरी, डॉ ऐश्वर्या, डॉ पूनम टम्टा, डॉ गौरव, डॉ नितेश, डॉ आयुषी, डॉ संजय आदि मौजूद थे।
