कार्यकारणी का फैसला लेंगे संस्थापक अध्यक्ष


हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच की वर्तमान कार्यकारिणी का फैसला अब संस्थापक अध्यक्ष बलवंत सिंह चुफाल को सौंप दिया है। वे ही निर्णय लेंगे कि कार्यकारिणी भंग की जानी है या नहीं। साथ ही कौन-कौन कार्यकारिणी में रहेंगा। शनिवार को आयोजित आमसभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब कार्यकारिणी का भविष्य संस्थापक अध्यक्ष बलवंत सिंह चुफाल तय करेंगे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष डॉ. चंद्र शेखर तिवारी ने बताया कि अगली आम सभा में संस्थापक अध्यक्ष शामिल होंगे और अपना निर्णय देंगे। सभा का संचालन संस्थापक सदस्य हुकम सिंह कुंवर ने किया। यहां लक्ष्मण सिंह मेहरा, विपिन बिष्ट, कमल जोशी, शोभा बिष्ट, सौरभ भट्ट, सुशील उनियाल, मंजू पांडे, मधु सांगुडी, विमला सांगुड़ी, पुष्पा संबल, पुष्पा नेगी, वीरेंद्र गुप्ता, लीला पांडे, पृथ्वीपाल सिंह रावत, भुवन जोशी, प्रताप सिंह चौहान, दिनेश सांगुड़ी, ललित मोहन नेगी, मीमांसा आर्या, त्रिलोक बनोली, जया कर्नाटक, तेज सिंह कार्की, कल्पना रावत, जया पाठक, धाम सिंह बिष्ट, मदन मोहन तिवारी, कमला तिवारी, राजेंद्र सिंह, निर्मला जोशी, बीडी पाठक, रत्ना श्रीवास्तव, जीवन जोशी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *