संजय श्रीवास्तव बने चौथी बार स्वजल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
देहरादून। उत्तराखंड स्वजल कर्मचारी संघ के अधिवेशन में संजय श्रीवास्तव चौथी बार अध्यक्ष जबकि अरविंद पयाल दोबारा महामंत्री बनाए गए। कर्मचारियों ने नई कार्यकारिणी का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए निदेशालय में कर्मचारियों का स्थायी ढांचा बनाने की मांग की। शनिवार को लोनिवि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के कचहरी परिसर स्थित प्रेरणा सदन में संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में वरिष्ठ कर्मचारी अजयकांत शर्मा की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में महेंद्र कुमार संरक्षक, वीरेंद्र भट्ट कार्यकारी अध्यक्ष, सुरेश पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पूनम शर्मा उपाध्यक्ष, सारिका अग्रवाल कोषाध्यक्ष, प्रताप सिंह संगठन मंत्री, प्रताप सिंह मटूडा मटुडा, महेंद्र कुमार सचिव, डॉ रमेश बडोला लेखा परीक्षा, अनिल पुरोहित व अरविंद चंद संयुक्त मंत्री, भुवन ओझा, रवि पंत व आलोक सेमवाल संयोजक, डा. लोकेंद्र चौहान सूचना अधिकारी, बेल सिंह महर व भूपेंद्र मडवाल मीडिया प्रभारी बनाए गए।
कर्मचारी नेताओं ने अधिवेशन में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के चलते सभी जिला मुख्यालयों में रिक्त पद भरने, अतिरिक्त प्रभार वाले पदों पर पूर्णकालिक अफसरों व कर्मचारियों की नियुक्ति करने की मांग भी उठाई। नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीवास्तव ने 119 संविदा कर्मचारियों को उनके समस्त लंबति भत्तों का भुगतान करने और राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन का भी विधिवत रूप से गठन की भी मांग उठाई।
इस दौरा लोनिवि लोनिवि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष देवलियाल, राज्य निगम कर्मचारी महासंघ एवं मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी, गढ़वाल मंडल विकास निगम के महासचिव अजय कांत शर्मा ने भी विचार रखे और संघ की मांगों का समर्थन किया। अधिवेशन की अध्यक्षता कर्मचारी नेता गोविंद सिंह बिष्ट व संचालन संघ के महामंत्री अरविंद पयाल ने किया।
