बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने की उठाई मांग
पौड़ी। कल्जीखाल ब्लाक के सुराल में बीते दिनों चोरो द्वारा एक साथ तीन घरों के ताले तोड़े जाने पर क्षेत्र के लोगों में रोष बना हुआ है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ने एसडीएम को ज्ञापन भेजकर गांवों में बाहर से आकर फेरी करने वालों का सत्यापन करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि फेरी वाले दूसरे राज्यों से आकर ग्रामीण इलाकों में बिना परमिशन घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन फेरी वालों का सत्यापन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इन फेरी वालों के पास राजस्व या रेगुलर पुलिस द्वारा भ्रमण करने का कोई भी प्रमाणपत्र नहीं रहता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में फेरी या कबाड़ उठाने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करवाने की मांग की है। बीते दिनों सुराल गांव में चोरो ने एक साथ तीन घरों के ताले तोड़ दिए थे। ग्रामीणों ने बताया था कि उनके क्षेत्र में फेडी व कबाड़ उठाने के नाम पर बाहरी लोग बिना सत्यापन के घूमते रहते है लेकिन राजस्व व रेगुलर पुलिस द्वारा इनका सत्यापन नहीं किया जाता है।
