हिमालय पर्यटन संगठन ने सीएम को 5 सूत्रीय मांग पत्र भेजा


नई टिहरी(

 हिमालय पर्यटन संगठन टिहरी से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को डीएम के माध्यम से 5 सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित किया, उन्होंने सीएम से सभी मांगों पर उचित कार्यवाही की मांग की है। हिमालय पर्यटन संगठन के जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह नेगी ने बताया कि बीते गुरुवार को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर संगठन पदाधिकारियों और सदस्यों ने बौराड़ी के गांधी आश्रम में बैठक कर विभिन्न सुझाव रखे। कहा कि बैठक में प्रतिवर्ष वन विभाग और नगर पालिका द्वारा जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र के में सैकड़ों की संख्या में पौधे लगाये जाते है, कितने पौध धरातल पर जीवित रहे पाते हैं, इनका प्रतिमाह सर्वे करवाकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाए, प्रत्येक विद्यालय में योग को अनिवार्य किया जाए, ताकि छात्रों का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्तर में सुधार हो। जिले में छूटे रमणिक स्थलों को पर्यटन डेस्टिनेशन स्थल और तीर्थटन के लिये चयनित किया जाए, युवाओं को नशे से दूर रखने के लिये आध्यामिक कौशल मनोवैज्ञानिक स्तर हेतु सुधार केंद्र खोले जाए। ब्रिटिश शासनकाल की भांति प्रत्येक खाता धारक के अंश का निर्धारण जाए,और उस अंश को खाता खतौनी में दर्ज किया जाए। ज्ञापन देने वालों में कमल सिंह मेहर, सीपी डबराल, राजेंद्र असवाल, डॉ. उम्मेद सिंह नेगी, सूर्यमणि भट्ट, बीसी रमोला, गंभीर सिंह चौहान, विद्या नेगी, जेपी डबराल,रागनी भट्ट, महिपाल सिंह नेगी, अनीता कंडियाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *