केवी के भवन की उंचाई बढ़ाने की मिली स्वीकृति



नई टिहरी

 टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के भवन निर्माण में आ रही तकनीकी खामियों को पूरा कर लिया गया है। जिसके चलते अब जल्दी ही विद्यालय के भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा। विधायक उपाध्याय ने अपर सचिव अतर सिंह के जिला विकास प्राधिकरण टिहरी को लिखे पत्र का हवाला देते हुए बताया कि आज शुक्रवार 10 नवंबर,2023 को जारी पत्र में बताया गया है कि कि शासन ने केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के भवन निर्माण में उंचाई का लेकर शिथिलिता दे दी है। केंद्रीय विद्यालय नई के भवन मानचित्र में भवन की उंचाई 9 मीटर के स्थान पर 14.5 मीटर अनुमन्य करने की स्वीकृति राज्यपाल ने दे दी है। जिसमें कुछ शर्तों को भी रखा गया है। उन शर्तों का अनुपालन करते हुए भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। विधायक उपाध्याय ने कहा कि शासन स्तर से विद्यालय भवन के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करवा दिया गया है। जल्दी ही भवन निर्माण होने से नई टिहरी में केंद्रीय विद्यालय का अपना नया भवन होगा। जिससे छात्रों सहित विद्यालय स्टाफ को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *