सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे बाईकर्स का स्वागत


रुड़की

 सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने निकले बाइकर्स टू रिवर्स चैप्टर ग्रुप गोवा का स्वागत किया गया। यह बाइकर्स ग्रुप पुणे से चलकर जिम कार्बेट पार्क तक जाएगा। सिविल लाइंस के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रदीप बत्रा ने ग्रुप में शामिल बाइक राइडर्स का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अच्छी पहल है। ये दल लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहा है। ग्रुप में शामिल अंकित खंडेलवाल ने बताया कि उन लोगों को जागरूक करना प्रथम उद्देश्य है जो महंगी बाइक ले तो लेते हैं लेकिन हेलमेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरण से परहेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *