नौचन्दी जुमेरात पर उमड़ी जायरीनों की भीड
रुडकी। नौचन्दी जुमेरात पर दरगाह साबिर पाक, दरगाह इमाम साहब, किलकिली साहब, पीर गैबअली साहब और अब्दाल साहब पर जायरीनों की भारी भीड़ रही। इस दौरान जायरीनों ने लम्बी लाइन में खड़े होकर जियारत कर दुआ मांगी। नौचन्दी जुमेरात पर दरगाह परिसर और बाजारों में भी भारी भीड़ रही। नौचन्दी जुमेरात में जायरीन बहुत मान्यता रखते हैं। क्योंकि यह जुमेरात इस्लामी कैलेंडर के अनुसार महीने की पहली होती है।
