साइबर ठगी के शिकार युवक को वापस कराई धनराशि

चम्पावत। पुलिस की साइबर टीम ने एक युवक के खाते में हजारों रुपये वापस कराए हैं। युवक ने पुलिस का आभार जताया है। एसपी देवेंद्र के निर्देश पर चलाए अभियान के तहत पुलिस ने ये कार्रवाई की है। साइबर सेल प्रभारी सुरेंद्र खड़ायत ने बताया कि बनबसा निवासी विजय सिंह के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से साइबर ठगों ने बीते कुछ समय पहले 88 हजार रुपये उड़ा लिए थे। आरोप था कि युवक से ठगों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने यूपीआई और बैंक नोडल से सम्पर्क कर आवेदक के खातें से उड़ाई गई शत प्रतिशत 88 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई है। टीम में साइबर सेल के कांस्टेबल बिहारी लाल कुशवाहा, रेनू खत्री शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *