सनातन धर्म मंदिर साहिया में दानपात्र चोरी में दो गिरफ्तार
विकासनगर। सनातन धर्म मंदिर साहिया में चोर दान पात्र चुराकर ले गये। मंदिर समिति के अध्यक्ष की तहरीर पर साहिया चौकी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दान पात्र को बरामद कर दिया है। चोरों ने सनातन धर्म मंदिर साहिया के ताले तोड़कर डाले। जब सुबह मंदिर के अध्यक्ष व पुजारी मंदिर पहुंचे तो ताले टूटे मिले। जिसके बाद देखा कि मंदिर से दानपात्र गायब है। जिसके बाद मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने साहिया पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने चोरों की धरपकड़ कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया। हालांकि पुलिस मामले का अभी खुलासा नहीं कर रही है। लेकिन पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ चोरी का मुकदमा तरमीम कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सरला खड्ढ से खाली दानपात्र को बरामद कर कब्जे में ले लिया है। चौकी प्रभारी नीरज कठैत का कहना है कि रविवार को मामले का खुलासा करेंगे।
