पुंडीर के जूहा स्कूल शिक्षक संघ का अध्यक्ष बनने पर जताई खुशी

विकासनगर।

उत्तराखंड प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय चुनाव में रघुवीर पुंडीर के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पछुवादून के शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है। शिक्षकों का कहना है कि अध्यक्ष पद पर देहरादून जिले में कार्यरत शिक्षक के चुने जाने से दुर्गम विद्यालयों में लंबे समय से तैनात शिक्षकों की समस्याओं का समाधान होगा।जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के विकासनगर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश नौटियाल ने बताया कि कुमांऊ मंडल के हल्द्वानी में बुधवार को संपन्न हुए प्रांतीय चुनाव में डोईवाला ब्लॉक के रघुवीर पुंडीर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सतीश घिल्डियाल को 47 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही महामंत्री पद पर ठाकुर सिंह डसीला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कुंवर सिंह राणा, संयुक्त मंत्री पद पर अरुण शर्मा और कोषाध्यक्ष पद पर किशोर सिंह सजवाण निर्वाचित हुए हैं। बताया कि अध्यक्ष पद देहरादून जिले के पास आने से चकराता, कालसी ब्लॉक के दुर्गम विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को अपनी समस्याओं के जल्द समाधान की उम्मीद जगी है। इसके साथ ही समस्त दुर्गम श्रेणी के विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए नव निर्वाचित अध्यक्ष से उम्मीद की जाती है। उन्होंने बताया कि जल्द ही नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का विकासनगर ब्लॉक में स्वागत किया जाएगा। खुशी जाहिर करने वालों में ब्लॉक मंत्री कुशलमणि, कोषाध्यक्ष सरिता बिंजोला, पूर्व जिलाध्यक्ष अनंत सोलंकी, राम नारायण रतूड़ी, नरेश चौधरी, सरदार हरजिंदर सिंह, संतराम जिनाटा, संजय कुमार, बहादुर सिंह असवाल, हुकम सिंह चौधरी, नीमा नौटियाल, रानू सोलंकी, कन्हैया रावत, अतुल शर्मा, सुनील नौटियाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *