विश्व शांति के लिए वैदिक महायज्ञ में पूर्णाहुति डाली

ऋषिकेश।

विहंगम योग अंतर्राष्ट्रीय ध्यान केंद्र में विश्व शांति वैदिक महायज्ञ हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने विश्व शांति के लिए पूर्णाहुति डाली। यज्ञ के दौरान बैकुंठ वासी सदाफल देव महाराज द्वारा लिखित ग्रंथ स्वर्वेद का विमोचन किया गया।
बुधवार को शीशमझाड़ी स्थित विहंगम योग अंतर्राष्ट्रीय ध्यान केंद्र में विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञ में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पीएम नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी, मेयर अनिता ममगाईं, समाजसेवी चंद्रवीर पोखरियाल आदि अतिथि पहुंचे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने आश्रम के संस्थापक बैकुंठ वासी सदाफल देव महाराज द्वारा लिखित ग्रंथ स्वर्वेद का विमोचन किया। उन्होंने आश्रम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम संचालक तुलसी मानस मंदिर के अध्यक्ष रवि शास्त्री ने बताया कि विहंगम योग अंतर्राष्ट्रीय ध्यान केंद्र में एक साथ 20000 साधक बैठकर ध्यान योग कर सकेंगे। साथ ही संस्था जल्द ही गरीब बच्चों के लिए शिक्षा का कार्य करेगी और ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वृद्ध आश्रम भी खोला जा रहा है। मौक पर स्वतंत्रदेव महाराज, विज्ञान देव महाराज, चंद्रवीर पोखरियाल, भारत भूषण दास महाराज, राम वृक्ष दास महाराज, योगेश पाटील, सतीश पटेल, प्रकाश त्रिपाठी, संजय भट्ट, जगदीश, शिवमूर्ति कंडवाल, अजय बिष्ट, अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *