मंत्री गणेश जोशी ने की एमडीडीए द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा


देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र में एमडीडीए द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अवस्थापना निधि के विकास कार्यों की समीक्षा की। मंत्री ने एमडीडीए द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जहां भी सड़कें बनाएं वहां पानी की निकासी सुनिश्चित करें। उन्होने ड्रीम प्रोजेक्ट राजपुर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क के निर्माण में तेजी लाने के साथ ही तय समय सीमा के भीतर काम करने के भी निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय लोगों को आवासीय नक्शा पास कराने से सम्बन्धित सभी समस्याओं के समाधान को कहा। कनक चौक में देश के प्रथम सीडीएस स्व. जनरल बिपिन रावत स्मारक के अनावरण की तैयारियों को अंतिम रूप देने को भी कहा। मौके पर एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया सहित अन्य आधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *