एचआरडीए ने की 3निर्माणाधीन दुकान सील 

 

रुड़की

एचआरडीए की रुड़की शाखा ने अवैध रुप से हो रहे निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। शुक्रवार को एचआरडीए टीम ने कलियर रोड स्थित रहमतपुर में नक्शा पास कराए बिना बनायी जा रही तीन दुकानों को सील करने की कार्रवाई की। एक सप्ताह के अंदर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की रुड़की शाखा ने बिना नक्शा पास कराए एवं विभाग से पास नक्शे के अनुरुप भवन न बनाने वाले कई भवनों पर सील करने की कार्रवाई की है। सोमवार को एचआरडीए की टीम ने सहायक अभियंता के नेतृत्व में बीटीगंज और खंजरपुर में नक्शा पास न कराए जाने एवं पास नक्शे के अनुसार भवन न बनाए जाने पर दो व्यवसायिक भवनों को सील किया था। जबकि बुधवार को भगवानपुर और गाघलहेड़ी क्षेत्र में भी ऐसे ही निर्माणाधीन भवनों को सील किया गया। एचआरडीए के सहायक अभियंता डीएस रावत ने बताया कि शुक्रवार को कलियर रोड स्थित रहमतपुर में भी विभाग से नक्शा पास कराए बिना बनायी जा रही तीन दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गयी। टीम में एचआरडीए के सहायक अभियंता डीएस रावत, जेई संजीव अग्रवाल, ललित, रवि, गोविंद, नीरज आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *