ट्रैफिक नियम तोडऩे पर 360 वाहनों का चालान, 28 वाहन सीज 

 

रुड़की

परिवहन विभाग ने ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों पर तीन दिन में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। रुड़की एआरटीओ ने बताया कि विशेष अभियान के तहत तीन दिन में 360 वाहनों के चालान किए। जिसमें से 28 वाहनों को सीज किया गया। रुड़की एआरटीओ योति शंकर मिश्रा ने बताया कि यात्री वाहन, प्राइवेट कार, दोपहिया वाहन, भारी वाहनों की जांच के लिए विशेष अभिायान चलाने के दिशा निर्देश परिवहन आयुक्त कार्यालय से प्राप्त हुए थे। जिसके बाद रुड़की एआरटीओ कार्यालय की टीम ने तीन दिनों तक सड़कों पर विशेष जांच अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि तीन दिन में रुड़की-हरिद्वार, रुड़की-भागवानपुर, रुड़की-लक्सर, रुड़की-झबरेड़ा, रुड़की-नारसन मार्ग पर यह अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस विषेष अभियान के तहत बिना टैक्स जमा किए, तेज रतार से वाहन चलाने, यात्री और भार वाहन का ओवर लोड जैसे नियमों का पालन न करने वाले 360 लोगों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गयी। उन्होंने बताया कि इस दौरान ऐसे 28 वाहनों को सीज करने की कार्रवाई भी की गयी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *