चमोली जिले में मेडीकल कॉलेज खोलने की मांग

चमोली। चमोली जिले के भाजपा अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट और महामंत्री समीर मिश्रा ने जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने चमोली जिले में जल्द मेडीकल कॉलेज की स्थापना करने की मांग की। सिमली में करीब पंद्रह करोड़ की लागत से बेस अस्पताल बनकर तैयार है। लेकिन अभी तक इसका संचालन नहीं हो पाया है। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सिमली बेस अस्पताल के संचालन की लगातार मांग उठ रही है। ऐसे में भाजपाइयों ने सिमली बेस अस्पताल को जल्द शुरू करने की मांग की है। हालांकि स्थानीय लोग सिमली बेस अस्पताल को मेडीकल कालेज का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिमली चमोली जिले का केंद्र बिंदु होने के साथ ही अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी जैसे जिलों के लिए केंद्र है। ऐसे में सिमली मेडीकल कॉलेज बनने से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *