तहसील दिवस पर 12 शिकायतें दर्ज

चमोली। थराली में आयोजित तहसील दिवस में 8 फरियादियों द्वारा कुल 12 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमे से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर लिया गया। मंगलवार को तहसील सभागार मे उपजिलाधिकारी रविंद जंवाठा की अध्यक्षता मे तहसील दिवस का आयोजन किया गया। कुल आठ परियादियों द्वारा 12 शिकायतें दर्ज की गई। अधिकांश शिकायतें सड़क, बिजली व पानी को लेकर थी, जिनका समाधान उपस्थित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही कर दिया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी थराली रविंद्र जवाठा ने विभागीय अधिकारियों से लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *