सड़क दुर्घटनाओं में पांच कांवड़िये घायल
रुड़की। शुक्रवार को दिल्ली निवासी कांवड़ियों का एक दल डाक कांवड़ लेकर लौट रहा था। एक कावड़िया गंगाजल लेकर आगे दौड़ रहा था। जैसे ही वह नारसन के निकट पहुंचा तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे 108 सेवा के माध्यम से मंगलौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बाद में कांवड़िये संजीव पुत्र जयराम दास निवासी सरिता विहार दिल्ली को रेफर कर दिया गया। वहीं, हाईवे से पुलिस ने कांवड़िये मनोज पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी बदरपुर दिल्ली, राजकुमार पुत्र ओमकर निवासी बदरपुर दिल्ली, रमन पाल पुत्र नरेश पाल निवासी भगवानपुर हरिद्वार और पिंकू पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम पलवल हरियाणा को भी घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।
