कलियर-रुड़की मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त


रुड़की। बारिश के कारण कलियर-रुड़की मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इसमें जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। कई जगह सड़क के किनारे मिट्टी के कटाव के कारण टूट गए हैं। पिछले कई दिन तक भारी बारिश रही। यह लोगों के लिए आफत बनकर आई थी। इसके कारण कलियर-रुड़की मार्ग पर सड़क के किनारों की मिट्टी का कटाव होने के कारण सड़क वहां से टूट गई है और कई स्थानों पर सड़क में गहरे गड्ढे बन गए हैं। जिसके कारण सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *