समाज कल्याण मंत्री का गैरसैंण में स्वागत

चमोली। समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंदन राम दास का प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंचने पर भाजपा कार्यकताओं ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। लोनिवि के डाक बंगला में हुये उनके स्वागत कार्यक्रम के दौरान विधायक अनिल नौटियाल भी मौजूद रहे। इस मौके पर समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री ने कहा कि समाज कल्याण के माध्यम से मिलने वाली पेंशन बढ़ा कर, पति एवं पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन की व्यवस्था करने, पर्यावरण मित्रों का मानदेय 15 हजार प्रतिमाह किये जाने व आंबेडकर पंचायत भवन बनाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने की बात कही। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण में रोडवेज डिपो खोलने, गैरसैंण को जिला बनाने, दिल्ली बूंगीधार बडेली रोडवेज बस का गैरसैंण तक रूट निधार्रित करने का ज्ञापन दिया। मंत्री बनने के बाद उनका यहां का यह पहला दौरा था। उसके बाद वह अल्मोड़ा जनपद के लिए रवाना हो गये। इस मौके पर मंगल नारायण, प्रमुख शशि सोरियाल, पूर्व नंपअ गंगा पंवार, एलपी सती, रामचंद्र गौड़, जिपंस बलवीर रावत, दयाल सिंह, राजे सिंह नेगी, दिनेश गौड़, विरेन्द्र टम्टा कस्तूरा देवी, अमरा देवी आदि भाजपा कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *