सडक़ के लिए 2.14 करोड़ का बजट मिलने से ग्रामीण खुश
ऋ षिकेश
भट्टोंवाला में आंतरिक सडक़ निर्माण के लिए लगभग 2.14 करोड़ रुपये स्वीकृत होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। इसके लिए उन्होंने विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। मंगलवार को भट्टोंवाला ग्रामसभा के ग्रामीण बैराज स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को सम्मानित किया। ग्रामीणों ने कहा कि भट्टोंवाला के वार्ड नंबर 3 व 7 में 3.7 किलोमीटर आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए राज्य योजना के अंतर्गत 213.17 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सडक़ मार्गों के निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मार्गों का जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ होगा। गुणवत्ता एवं मानकों के आधार पर क्षेत्र में सडक़ों का निर्माण कराया जाएगा। इन सडक़ों के निर्माण करवाए जाने के लिए वह लंबे समय से प्रयासरत थे। मौके पर भट्टोंवाला की प्रधान दीपा राणा, महिला मंगलदल की अध्यक्ष संगीता राणा, युवा मंगल दल के अध्यक्ष प्रीतम थलवाल, संजय राणा, हरपाल सिंह राणा, रविंद्र रमोला, गंभीर राणा, आशीष राणा, अमित राणा, यशपाल रावत आदि उपस्थित रहे।
