मेयर ने की सीएम से नगर निगम हेतु अवस्थापना बजट की मांग

ऋषिकेश

ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाईं ने सीएम से नगर निगम के लिए अवस्थापना बजट की मांग की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को नये क्षेत्रों से जुड़े निकायों में अवस्थापना बजट जारी करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को मेयर अनिता ममगाईं देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलीं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका ऋषिकेश को अपग्रेड कर नगर निगम बना दिया गया, लेकिन अभी तक यहां मिलने वाले बजट की राशि को नहीं बढ़ाया गया है। नगर निगम का सारा बजट कर्मचारियों की सैलरी देने में ही खर्च हो रहा है। इससे नगर निगम के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से नगर निगम के लिए अवस्थापना बजट देने की मांग उठाई। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को तत्काल नये क्षेत्रों से जुड़े निकायों में अवस्थापना बजट का फंड जारी करने के लिए कहा है। सीएम ने आश्वस्त किया कि सरकार ने राज्य के विकास के लिए जो लक्ष्य तय किए हैं, उसी के अनुरूप योजनाओं को बजट दिया गया है। सरकार किसी भी योजना में धन की कमी नहीं होने देगी। मेयर अनिता ममगाईं ने सीएम का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *