एसडीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की
रुड़की। भगवानपुर उप जिलाधिकारी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। शुक्रवार को भगवानपुर तहसील में उप जिला अधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने उपस्थित सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को बूथ स्थल पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। साथ ही ईवीएम मशीन तथा पोलिंग बूथ पर वोटर की संख्या तथा निर्वाचन अधिकारियों द्वारा जरूरी निर्देशों का भली-भांति अध्ययन करने के निर्देश भी दिए।
