मार्ग हादसे में डीसीएम चालक की दर्दनाक मौत

बांदा।

ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत में डीसीएम चालक की मौत हो गई। जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल होगया। काफी मशक्कत के बाद केबिन काटकर दोनों को बाहर निकाला गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमेठी जिले के मूर्ति पुरवा निवासी चालक गुड्डू (30) पुत्र विशाल खाली डीसीएम लेकर फतेहपुर की ओर जा रहा था। साथ में अमेठी निवासी खलासी शमीम (24) भी था। बांदा-टांडा नेशनल हाइवे स्थित तिंदवारी थाना क्षेत्र के मूंगुस गांव के पास फतेहपुर की तरफ से मौरंग लादने आ रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का केबिन पिचक गया। चालक और खलासी केबिन में बुरी तरह से फंस गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। तिंदवारी थानाध्यक्ष प्रदीप यादव टीम के साथ पहुंच गए। कटर से केबिन काट दोनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान डीसीएम चालक गुड्डू की मौत हो गई। जबकि खलासी शमीम का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *