सरकारी चांज से नहीं पूरे हो रहे टेस्ट, निजी लैब में जांच बढ़ीं
मुरादाबाद
सरकारी जांच की 38 टीमों के बाद भी कोविड टेस्ट जरूरतभर नहीं हो पा रहे हैं। कुछ स्थानों पर तो भारी भीड़ इंतजार करके लौट जाती है। तमाम लोग अब निजी लैब की ओर रुख कर रहे हैं। इन लैब में सरकारी रेट पर ही जांच करने का आदेश है। कुछ लोग ज्यादा दाम चुका कर भी टेस्ट करवाने को तैयार हैं। सरकार की ओर से ट्रूनेट और एंटीजन टेस्ट के लिए रेट तय हैं। इससे ज्यादा पर कहीं कोई जांच नहीं होगी।
निजी लैब में पिछले कुछ समय से ज्यादा लोग कोविड टेस्ट के लिए पहुंच रहे हैं। आरटीपीसीआर जांच तो हो रही थी अब लोग एंटीजन और टूनेट टेस्ट की भी मांग कर रहे हैं। सरकार ने ट्रूनेट और एंटीजन टेस्ट का रेट जारी किया है। कहा है कि कोई भी इससे ज्यादा दाम नहीं वसूल सकता। मुरादाबाद में शहरी क्षेत्र में यूं तो 22 सरकारी टीमें कोविड जांच में लगी हैं। इसके बाद भी सैकड़ों लोग वापस लौट रहे हैं। इसी का असर है तमाम लोग निजी लैब की ओर रुख कर रहे हैं। उनके जांच के आंकड़े सीएमओ के पोर्टल पर कंपाइल होने वाली रिपोर्ट में शामिल किए जाते हैं। प्रतिदिन निजी लैब में होने वाली जांच की रिपोर्ट भी ट्रिपल सीआई में सीएमओ के माध्यम से पहुंचती है।
ढाई सौ रुपए से ज्यादा एंटीजन टेस्ट का न वसूलें निजी लैब
शासन स्तर से जो दरें एंटीजन और ट्रूनेट की जारी हुई हैं। उससे ज्यादा वसूली पर रोक है। शासन स्तर से दरें निर्धारित कीं, 250 रुपए में एंटीजन और ट्रूनेट टेस्ट 1250 में होगा। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने इस सिलसिले का आदेश जारी किया है। ट्रूनेट में कोई निजी लैब घर से सैंपल कलेक्ट करती है तो उसका 200 रुपए अतिरिक्त वसूल सकता है। इस नियम का पालन नहीं करने और निर्धारित दाम से ज्यादा वसूली करने पर तत्काल एक्शन होगा।
